पति पत्नी का सच्चा प्यार- दिल छु लेने वाली कहानी
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आपकी अपनी वेबसाइट Niks Story Teller में जहा आज की कहानी है पति का सच्चा प्रेम और और दिल को छू लेने वाला त्याग ।
यह कहानी आपको रुला देगी । दिल को छू लेने वाली सच्चे प्यार की कहानी जिसे सुनकर आपका दिल भर आएगा ।
तो चलिए शुरू करते है ............
एक आदमी ने एक बहुत ही खूबसूरत लड़की से शादी की। शादी के बाद दोनो की ज़िन्दगी बहुत प्यार से गुजर रही थी। वह उसे बहुत चाहता था और उसकी खूबसूरती की हमेशा तारीफ़ किया करता था।
कटहल का पेड़ -अकबर बीरबल की कहानी
अकबर बीरबल की कहानी - कौवों की गिनती
दुनिया की सबसे जरुरी चीज - अकबर बीरबल हिंदी कहानी
कसाई और तेली अकबर बीरबल तेज दिमाग की कहानी
लेकिन कुछ महीनों के बाद लड़की चर्मरोग से ग्रसित हो गई और धीरे-धीरे उसकी खूबसूरती ख़त्म हो गयी ।
खुद को इस तरह देख उसके मन में डर समाने लगा कि यदि वह बदसूरत हो गई, तो उसका पति उससे नफ़रत करने लगेगा और वह उसकी नफ़रत बर्दाशत नहीं कर पाएगी।
इस बीच एक दिन पति को किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ा।
काम ख़त्म कर जब वह घर वापस लौट रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया।
एक्सीडेंट में उसने अपनी दोनो आँखें खो दी। लेकिन इसके बावजूद भी उन दोनो की जिंदगी सामान्य तरीके से आगे बढ़ती रही।
पढ़े :- बंध मुट्ठी लाख की खुल गयी तो खाक -हिंदी ज्ञान भरी कहानी
समय गुजरता रहा और अपने चर्मरोग के कारण लड़की ने अपनी खूबसूरती पूरी तरह गंवा दी।
वह बदसूरत हो गई, लेकिन अंधे पति को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। इसलिए इसका उनके खुशहाल विवाहित जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
वह उसे उसी तरह प्यार करता रहा। एकदिन उस लड़की की मौत हो गई।
पढ़े :- पिता की बेटे को अच्छी सीख हिंदी ज्ञान भरी कहानी
पति अब अकेला हो गया था। वह बहुत दु:खी था। वह उस शहर को छोड़कर जाना चाहता था।
उसने अंतिम संस्कार की सारी क्रियाविधि पूर्ण की और शहर छोड़कर जाने लगा।
तभी एक आदमी ने पीछे से उसे पुकारा और पास आकर कहा,
“अब तुम बिना सहारे के अकेले कैसे चल पाओगे?
इतने साल तो तुम्हारी पत्नि तुम्हारी मदद किया करती थी।
पति ने जवाब दिया, दोस्त! मैं अंधा नहीं हूँ! मैं बस अंधा होने का नाटक कर रहा था।
क्योंकि यदि मेरी पत्नि को पता चल जाता कि मैं उसकी बदसूरती देख सकता हूँ, तो यह उसे उसके रोग से ज्यादा दर्द देता।
इसलिए मैंने इतने साल अंधे होने का दिखावा किया।
वह बहुत अच्छी पत्नि थी। मैं बस उसे खुश रखना चाहता था।
कहानी से मिलने वाली सीख :-
खुश रहने के लिए हमें भी एक दूसरे की कमियो के प्रति आखे बंद कर लेनी चाहिए और उन कमियो को नजरन्दाज कर देना चाहिए । क्योकि यदि हम कमियाँ ही खोजते रहेंगे तो रिश्ते कभी नही सुधार पाएंगे ।
ये कहानिया भी आपको पसंद आएगी
कौवे की दुर्गति शिक्षाप्रद हिंदी कहानी
भगवान की दो पोटलियाँ सफलता और असफलता || हिंदी कहानी
पिता की बेटे को अच्छी सीख हिंदी कहानी
विधवा माँ और कपूत बेटा - रुला देने वाली हिंदी कहानी
कर्मो का फल - हिंदी धार्मिक कहानी
एक टिप्पणी भेजें