Jangal Ki Dusht Aatma - Hindi Horror Story || जंगल की दुष्ट आत्मा और घंटी
दोस्तों आज मैं लाया हूँ एक निडर और बुद्धिमान बुढिया माई की कहानी जिसने अपनी बुद्धि और विवेक से जंगल के भूतो को भगा कर पुरे गाँव वालो की सहायता की |
एक बार एक गांव में एक चोर, चोरी करने आया। रात के समय जब गांव के सब लोग सो रहे थे, तब चोर ने गांव के मंदिर से सोने की घंटी चुरा ली और जगंल की तरफ भागा । भागने के कारण घंटी जोर जोर से बजने लगी और एक बाघ ने उस घंटी की आवाज सुनी। बाघ आवाज की दिशा पता लगाते हुए चोर तक पहुंच गया और चोर को मारकर खा गया। चोर के हाथ से घंटी कुछ दूरी पर जाकर गिर गयी । कुछ दिनों बाद वहां से गुजर रहे बंदरों के एक समूह ने घंटी को देखा और उसे उठा लिया।
पढ़े : - राजा से रंक बना सेठ || Hindi Moral Story
पढ़े : - हथौड़ा और चाबी हिंदी ज्ञान भरी कहानी
बंदरों के हाथ में घंटी आते ही उधम मचाने लग गए। वे हर रात उस घंटी को बजाकर मस्ती करते। गांव के लोग यह जानने के लिए बेचैन हो गए कि हर रात जंगल में घंटी कौन बजाता है। जब गांव के लोग आवाज की दिशा का पता लगाने के लिए जंगल में गए। तब उन्हें चोर का क्षत-विक्षत शरीर मिला। वे लोग डर गए और सोचा कि इस जंगल में कोई दुष्ट आत्मा का साया है । जो मनुष्य को मारती है और फिर घंटी बजा कर जश्न मनाती है।
गांव के लोग बुरी तरह से डर गए और अपनी जान बचाने के लिए गांव से भागने लगे। उन्होंने राजा को भी यह बात बताई कि गांव पर किसी बुरी आत्मा का साया है। राजा ने पूरे राज्य में यह घोषणा करा दी कि जो कोई उस दुष्ट आत्मा को जंगल से भगा देगा उसे बहुत सा धन दिया जायेगा लेकिन कोई भी व्यक्ति धन के लोभ में अपनी जान जोखिम में डालना नही चाहता था।
उसी गांव में एक बुद्धिमान और साहसी महिला रहती थी। उसने मन-ही-मन सोचा मुझे नहीं लगता है कि जंगल में कोई दुष्ट आत्मा रहती है। उसने मन-ही-मन ठान लिया कि वह उस घंटी के राज का पता लगा के ही रहेगी
कटहल का पेड़ -अकबर बीरबल की कहानी
अकबर बीरबल की कहानी - कौवों की गिनती
दुनिया की सबसे जरुरी चीज - अकबर बीरबल हिंदी कहानी
कसाई और तेली अकबर बीरबल तेज दिमाग की कहानी
एक रात वह बहुत बहादुरी के साथ जंगल में गई। तब उसे पता चला कि कुछ नकलची बंदर घंटी बजा कर आपस में मस्ती कर रहे थे।
जब महिला को घंटी का रहस्य का पता चला तो वह राजा के पास गई। उस महिला ने कहा की महाराज मुझे विश्वास है कि भगवान की पूजा करके उस दुष्ट आत्मा पर विजय प्राप्त की जा सकती है। अगर आप मुझे कुछ पैसे दे तो उनसे पूजा करने के लिए कुछ सामान खरीद लूं। जिसकी सहायता से पूजा करके उस दुष्ट आत्मा का विनाश कर दूंगी। गांव में फिर पहले जैसी शांति और खुशियां आ जाएगी। राजा खुशी-खुशी उस महिला के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
उस महिला को राजा के द्वारा कुछ पैसे मिले। उससे वह थोड़े चने, मूंगफली और केला जंगल में ले कर गई और एक पेड़ के नीचे रख दी। फिर वह पास की एक झाड़ी में छिप गई और दूर से बंदरों को देखती रही।
जैसा कि महिला ने ठीक ही अनुमान लगाया था, जब बंदरों ने खाने-पीने की चीजें देखीं, तो उन्होंने घंटी बजा दी और खाने का सामान लेने के लिए दौड़ पड़े। महिला ने जल्दी से घंटी उठाई और गाँव की ओर भागी। उसने राजा के दरबार में घंटी भेंट की। राजा ने महिला को उसकी बहादुरी के लिए पुरस्कृत किया। उस दिन के बाद से कभी जंगल से कोई आवाज नहीं आई और गाँव के लोगों शांति से रहने लगे।
कहानी से सीख
दोस्तों , इसलिए हमें
हर छोटी या अनजानी बात से नहीं डरना चाहिए। बुद्धि और साहस से हर डर पर विजय
प्राप्त की जा सकती है। इसलिए समय रहते अपनी बुद्धि से अच्छे से जांचे परखे |
पढ़े : - कमाई का घमंड - शिक्षाप्रद हिंदी कहानी
पढ़े : गुरु नानक देव जी की कहानी - दाने दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम
पढ़े : सच्ची लगन और कठिन परिश्रम हिंदी कहानी
पढ़े : सच्चा उपदेश हिंदी शिक्षाप्रद कहानी
पढ़े : Phuta ghada - Moral Story - फूटा घड़ा हिंदी प्रेरणादायक कहानी
एक टिप्पणी भेजें