अकबर बीरबल हरा घोडा कहानी
एक रात राजा अकबर
अपने प्यारे बीरबल के साथ अपने शाही बाग़ की सैर के लिए निकले। वह उपवन बहुत ही
शानदार था। चारों ओर हरियाली ही हरियाली थी और तरह तरह के हजारो रंग बिरंगे फूलों से
बगीचा पूरा महक रहा था। उस बाग़ की सुन्दरता देखते ही बनती थी ।
ऐसे में राजा को जाने
क्या सूझा कि उन्होंने बीरबल से कहा, “बीरबल! हमारा मन है कि इस हरे भरे बगीचे में
हम हरे रंग के घोड़े पर बैठ कर सवारी करे । इसलिए मैं तुम्हें आदेश देता हूं कि अगले
सात दिनों के अंदर हमारे लिए एक हरे घोड़े का इंतजाम करो। वहीं अगर तुम इस आदेश को
पूरा करने में विफल रहते हो, तो तुम कभी भी मुझे अपनी शक्ल न दिखाना। ”
पढ़े :- भगवान पर भरोसा || हिंदी धार्मिक कहानी
आठवें दिन बीरबल
दरबार में राजा के सामने पहुंचे और बोले, “महाराज! आपकी आज्ञा के अनुसार मैंने आपके लिए
हरे घोड़े का इंतजाम कर लिया है। मगर, उसके मालिक की दो शर्तें हैं।”
राजा ने उत्सुकता
से दोनों शर्तों के बारे में पूछा। तब बीरबल ने जवाब दिया, “पहली शर्त यह है
कि उस हरे घोड़े को लाने के लिए आपको स्वयं जाना होगा।” राजा इस शर्त के
लिए तैयार हो गए।
फिर उन्होंने
दूसरी शर्त के बारे में पूछा। तब बीरबल ने कहा, “घोड़े के मालिक की
दूसरी शर्त यह है कि आपको घोड़ा लेने जाने के लिए सप्ताह के सातों दिन के अलावा कोई
और दिन चुनना होगा।”
यह सुन राजा
हैरानी से बीरबल की ओर देखने लगे। तब बीरबल ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, “महाराज! घोड़े का
मालिक कहता है कि हरे रंग के खास घोड़े को लाने के लिए उसकी यह खास शर्तें तो माननी
ही होंगी।”
राजा अकबर बीरबल
की यह चतुराई भरी बात सुनकर खुश हो गए और मान गए कि बीरबल से उसकी हार मनवाना वाकई
में बहुत मुश्किल काम है।
पढ़े : अकबर बीरबल की कहानी - कौवों की गिनती
पढ़े :- अकबर बीरबल की कहानी - जोरू का गुलाम
कहानी से सीख –
यह कहानी हमें यह
सिखाती है कि सही सूझबूझ और समझदारी के साथ नामुमकिन लगने वाले काम को भी आसानी से
किया जा सकता है।
अकबर बीरबल की अन्य कहानिया भी पसंद आएगी
कटहल का पेड़ -अकबर बीरबल की कहानी
अकबर बीरबल की कहानी - कौवों की गिनती
दुनिया की सबसे जरुरी चीज - अकबर बीरबल हिंदी कहानी
कसाई और तेली अकबर बीरबल तेज दिमाग की कहानी
मुर्गी पहले आई या अंडा - अकबर बीरबल की कहानी
अकबर बीरबल हिंदी कहानी - जोरू का गुलाम
बीरबल की खिचड़ी - अकबर बीरबल तेज दिमाग कहानी
ईश्वर की भक्ति और मोह माया - हिंदी धार्मिक कहानी
सच्चा उपदेश हिंदी शिक्षाप्रद कहानी
एक टिप्पणी भेजें